फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अब सात मीटर चौड़ा बनेगा रेलवे स्टेशन का पैदल यात्री पुल

Sat, 14 Jun 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। रेलवे स्टेशन पर हाईवे की तरफ सात मीटर चौड़ा पैदल यात्री पुल बनाया जाएगा। पुल की चौड़ाई में बदलाव किया गया है। पूर्व में यह 12 मीटर चौड़ा बनाया जाना था।
विज्ञापन

अमरोहा व गजरौला रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्कीम के तहत किया गया। इस योजना के तहत स्टेशन के भवन को ध्वस्त कर दोबारा बनाया जा रहा है। जिसका काम करीब तीन साल से चल रहा है। भवन निर्माण में अपने इतिहास, परंपरा और संस्कृति की झलक दिखाई दे, रेल मंत्रालय का इस बात पर जोर है। स्टेशन पर आने और जाने के अलग-अलग द्वार बनाए जाएंगे।
इसके अलावा स्टेशन के प्लेटफार्म-1,2 और 3 को जोड़ने के लिए 12 मीटर चौड़ा पैदल यात्री (फुट ओवरब्रिज) पुल बनाए जाने का निर्णय लिया गया था। इसका प्रस्ताव भी बनाया गया, लेकिन अब निर्णय बदल दिया गया है। अब पैदल यात्री पुल 12 मीटर की बजाए सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। प्लेटफार्म को जोड़ने के लिए पैदल यात्री पुल बन जाने पर यात्रियों की ट्रेन पकड़ने के लिए एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने जाने परेशानी दूर होगी। साथ ही उनको जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ेगी। क्योंकि रेलवे लाइन पार करते समय हादसे का डर बना रहता है। कई लोग हादसे का शिकार भी हो चुके हैं। स्टेशन अधीक्षक के एल कश्यप का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर सात मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें