फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अब अमरोहा और गजरौला रेलवे स्टेशनों पर बिना छत के सर्दी भी झेलेंगे यात्री

Thu, 27 Nov 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा-गजरौला रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य की गति बेहद धीमी है। छत न होने के कारण यात्रियों ने गर्मी में खुले आसमान के नीचे सूरज की तपिश झेली। अब बिना छत के सर्दी भी झेलनी पड़ेंगी। अभी तक अमरोहा रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य सिर्फ 60 फीसदी तो गजरौला रेलवे स्टेशन का कार्य 50 प्रतिशत ही हो सका है।
विज्ञापन


यह स्थिति तब है जब दो बार निर्माण कार्य पूरा करने की समय अवधि निकल चुकी है। निर्धारित समय बीतने के बाद भी अमरोहा और गजरौला रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। दोनों जगह बीते फरवरी तक कार्य पूरा होना था। लापरवाही बरतने पर दो बार कार्यदायी संस्था को भी बदल दिया गया।

इसके बाद जिम्मेदारों ने कार्य को जून माह तक पूरा करने का दावा किया था। बावजूद इसके न तो यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सी है और न धूप या सर्दी से बचने के लिए छत।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में अमृत भारत स्टेशन योजना की घोषणा की थी जिसमें रेलवे स्टेशन को 20 करोड़ रुपयों से स्टेशन का विस्तार और विकास होना है। अमरोहा और गजरौला रेलवे स्टेशन के विस्तार, विकास और सौंदर्यीकरण के भी कई कार्यों योजनाएं तैयार हुई। इसके तहत अमरोहा रेलवे स्टेशन पर वेटिंग हॉल, पार्किंग, डाक पार्सल गोदाम, प्लेटफार्म टिकट काउंटर, और कंट्रोल रूम आदि का निर्माण होना है। करीब दो साल पहले यहां पर निर्माण शुरू हुआ, जिसके बाद यहां वार्तालाप हॉल, टिकट खिड़की बनकर तैयार हो गया है।

इसके अलावा तीन से चार भवन भी बनकर तैयार हो गए हैं अन्य कार्य प्रगति पर है। वहीं, अधिकारियों की मानें तो अमरोहा स्टेशन पर करीब 60 प्रतिशत कार्य हो चुके हैं। यही स्थिति गजरौला रेलवे स्टेशन की भी है। यहां पर बनने वाले कई कार्य अधर में लटके हैं। दोनों ही जगह कार्यदायी संस्था की गति काफी धीमी चल रही है। दोनों स्टेशनों पर फरवरी 2025 तक कार्य पूरा होना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। स्टेशन के आसपास अव्यवस्थाओं के चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनिल कुमार ने बताया किरेलवे स्टेशन पर कार्य प्रगति पर है। गजरौला में कार्य तेजी से चल रहा है। जल्दी ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
बैठने को पर्याप्त नहीं सीट
रेलवे स्टेशन पर बने प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों को बैठने के लिए पर्याप्त सीट नहीं है। इसके कारण यात्रियों को जमीन पर ही बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं गर्मी बीतने के बाद सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। यात्रियों को कोहरे व ओस की बूंदों से बचाव के लिए टीन शीड तक की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना में होने वाले कार्य के कारण यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
रेलवे के विद्युत और टेलीकॉम के कार्यालय बने : गजरौला। रेलवे स्टेशन पर भवन निर्माण का कार्य 50 फीसदी से अधिक हो गया है। प्लेटफार्म का कार्य पूरा होने के कगार पर है। यात्रियों के लिए टिनशेड का कार्य भी अंतिम चरण में चल रहा है। रेलवे के विद्युत और टेलीकॉम के कार्यालय बन गए हैं। जल्द ही उनमें कार्यालय शिफ्ट किए जाने की तैयारी है। वहीं स्टेशन पर भवन निर्माण के अन्य कार्यों ने भी तेजी पकड़ी है। जहां पर पूर्व में आरपीएफ थाना व जीआरपी चौकी थी, वहां पर स्टेशन की अन्य इमारतों के भवन के लिए पिलर बनकर तैयार हो गए। उन पर जाल बिछाए जाने लिंटर डाले जाने का काम किया जाएगा। स्टेशन पर यात्रियों के आने और जाने के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए जाएंगे। जिसमें एक मार्ग बनाए जाने की तैयारी चल रही है। स्टेशन अधीक्षक केएल कश्यप का कहना है कि स्टेशन पर 50 फीसदी से अधिक कार्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें