फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अब शेखपुरा और ढेला नंगला गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 26 Jan 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। अब शेखूपुरा और ढेला नंगला गांव के जंगल में तेंदुआ देखा गया। रात में गश्त के दौरान गाड़ी के सामने तेंदुआ आया तो पुलिसकर्मियों ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वन विभाग के अधिकारियों को भेजा गया है।
डिडौली कोतवाली में तैनात दरोगा कमल सिंह, साथी विशाल मलिक, मानवेंद्र व विकास के साथ शुक्रवार की रात गश्त कर रहे थे। वह शेखूपुरा और ढेला नंगला गांव में नहर किनारे पहुंचे, तो उनकी गाड़ी के सामने तेंदुआ गया, जिसे देखकर पुलिसकर्मी सहम गए। हालांकि, कार की लाइट की रोशनी के सामने तेंदुआ इधर-उधर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने तेंदुए का वीडियो बना लिया। इसके बाद मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग डर के कारण खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगवाया जाएगा। फिलहाल, क्षेत्र के लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें