फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खेड़की में तेंदुए की दहशत

सार

अब होशंगपुर गुर्जर के बाद तेंदुआ खेड़की भूड़ के इलाके में दस्तक दे रहा है।तेंदुआ बीते कई दिनों से होशंगपुर के जंगल में दस्तक दे रहा था।ग्रामीणों के डीएम से गुहार लगाने पर वन विभाग ने पिंजड़िा लगवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब होशंगपुर गुर्जर के बाद तेंदुआ खेड़की भूड़ के इलाके में दस्तक दे रहा है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजड़ा लगवाया है। उसमें बकरी बांधी जाएगी।
विज्ञापन

तेंदुआ बीते कई दिनों से होशंगपुर के जंगल में दस्तक दे रहा था। जिससे ग्रामीण खासी दहशत में थे। ग्रामीणों के डीएम से गुहार लगाने पर वन विभाग ने पिंजड़िा लगवाया था। कई दिन तक पिंजड़ा लगा रहा। उसमें बकरी बांधी गई। मगर तेंदुआ पिंजड़े में कैद नहीं हुआ। इधर तेंदुए ने खेड़की भूड़ के इलाके में दस्तक दी। कई दिन से लगातार ग्रामीणों को दिखाई दे रहे तेंदुए से लोग दहशत में जी रहे हैं। अकेले खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। एक साथ मिल कर काम करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के कहने पर मंगलवार को वन विभाग की टीम ने पिंजड़ा लगवाया। वन दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि पिंजड़ा लगवा दिया गया है। उसमें बकरी बांधी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें