फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अब अपने फोन से ही करें प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अब खुद ही अपने फोन से आवेदन कर सकते हैं। जल्द ही योजना के लिए सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए जिले में लगभग 35 हजार आवेदन किए गए हैं। सर्वे के बाद पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है। योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक मोबाइल से स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आवेदक को मोबाइल में पीएमएवाई मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। एप के माध्यम से आवेदक अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद सर्वे से वास्तविक स्थिति का पता कर योजना के तहत लाभ दिया जा सकेगा।





घर-घर जाकर सर्वे करेंगी टीमें



योजना के तहत आवेदन करने वाले आवेदकों के घर सर्वे टीम पहुंचेगी। सर्वेयर के रूप में अलग-अलग विभागों के 196 कर्मचारियों की नियुक्ति की है। हर सर्वेयर को कम से कम तीन गांवों का सर्वे करना होगा। आवास प्लस एप के माध्यम से सर्वेयर को आवेदक के घर के साथ उसका मकान के साथ फोटो सहित जरूरी डिटेल भरनी होगी। सर्वे की पूरी प्रक्रिया 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


-

संशोधन के साथ शुरू हुई योजना
इस बार योजना की दो शर्ताें में संशोधन हुआ है। चयन के मानकों को पूरा करने वाले दोपहिया वाहन धारक भी योजना में शामिल हो सकते हैं लेकिन, किसी एक भी अपात्रता की श्रेणी में आने पर उसका चयन निरस्त हो जाएगा। 15 हजार रुपये से कम मासिक आमदनी वाले भी आवेदन कर सकते हैं।

-
यह होंगे पात्र
- आश्रय विहीन परिवार
- बेसहारा अथवा भीख मांग कर जीवन यापन करने वाले लोग

- हाथ से मैला ढोने वाले
- जनजातीय समूह

- वैधानिक रूप से मुक्त कराए गए बंधुआ मजदूर

इस बार योजना में कई संशोधन किए गए हैं। मोबाइल एप के माध्यम से आवेदक स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं। 31 मार्च तक सर्वे का काम पूरा करना है। उसके लिए सर्वेयर की नियुक्ति कर दी गई है। छह जनवरी से सर्वे का काम शुरू हो जाएगा। - अमरेंद्र प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें