फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अब मोहनपुर शुमाली गांव के जंगल में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग

Thu, 12 Jun 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

कुतुबपुर हमीदपुर के बाद अब तेंदुआ मोहनपुर शुमाली गांव के जंगल में पानी पीते देखा गया है। खेत पर काम कर रहे किसान ने भागकर जान बचाई। लोगों की भीड़ जमा होने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया।
उधर, वन विभाग के अफसरों ने तेंदुए को फंसाने के लिए एक पिंजरे में बकरी बांध दी है। जबकि, दूसरा अभी भी खाली है। लगातार क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। नौगांवा सादात क्षेत्र के कुतुबपुर हमीदपुर में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। बीते शनिवार को खेतों पर काम कर रहे लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। तेंदुए ने पहले टमाटर तोड़ रहे कोविन पर हमला किया था। इसके बाद हेतराम व बचाव में आए कृपाल सिंह को भी हमला कर घायल कर दिया था। जबकि, अरविंद, हेमराज व धर्म सिंह को भी जख्मी कर दिया था। हेतराम सिंह, कोविन व अरविंद की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों के चेहरे व गर्दन पर गहरे घाव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावर तेंदुए की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में वन विभाग की टीम ने तीन नामजद समेत अन्य ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, तेंदुए की हत्या करने में पुलिस ग्राम प्रधान के भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बाद से कुतुबपुर हमीदपुर के जंगल में एक तेंदुआ दो शावकों के साथ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें