अमरोहा। स्वास्थ्य योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने धनौरा और जोया के एमओआईसी व बीपीएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में संस्थागत प्रसव और नियमित टीकाकरण की समीक्षा की गई। नियमित टीकाकरण में लापरवाही पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि कोई बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। ब्लॉक रिस्पांस टीमों को सक्रिय कर साप्ताहिक रिपोर्ट देने और संस्थागत प्रसव में सुधार के निर्देश दिए। खराब प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई को कहा। बैठक में एचआईवी टेस्टिंग, सिफलिस स्क्रीनिंग, एआरटी लिंक, हाई रिस्क ग्रुप की जांच, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, क्षय रोग उन्मूलन, गोल्डन कार्ड, मातृ स्वास्थ्य समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हुई।
इस दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर, सीएमएस डॉ. एके भंडारी मौजूद रहे। संवाद