फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ग्राम पंचायत निधि से धनराशि निकालने में नौ प्रशासकों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जोया ब्लॉक की नौ ग्राम पंचायतों से ग्राम पंचायत सचिव और प्रशासकों ने 26.88 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली। अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने इन प्रशासकों को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। इन पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। इनमें एक प्रशासक सपा विधायक महबूब अली के भाई की पत्नी भी हैं।
विज्ञापन

26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया लेकिन सरकार ने इनको प्रशासक बना दिया था। जिसमें स्पष्ट किया गया कि गांव में नए काम कराने से पहले डीएस से अनुमति लेनी होगी। उसके बाद ही काम कराए जाएंगे। जोया ब्लॉक में नियमों की अनदेखी कर पंचायत सचिव मोनू कुमार ने नियमों की अनदेखी कर रजबपुर, शकरपुर समसपुर, सूदनपुर, मंगूपुरा, ईंट का रढ़ा, गफ्फारपुर, अटेरना, शहबाजपुर कला और कूबी के प्रशासक के साथ मिलकर 26.88 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली। इस राशि को बिजली फिटिंग, बेसहारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना, फॉगिंग, सैनिटाइजर और साफ-सफाई पर खर्च दिखाया। इसकी जानकारी ई स्वराज पोर्टल के माध्यम से हुई थी।
डीपीआरओ नितिन कुमार ने इस इस मामले में एडीओ पंचायत जोया और अमरोहा से जांच कराई। जांच में किसी गांव में कामों की पुष्टि नहीं हुई है। ग्राम पंचायत सचिव को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब डीएम ने एक सितंबर को नौ प्रशासकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आखिरकार बिना अनुमति के धनराशि कैसी निकाल ली। भुगतान के साक्ष्य समेत जवाब मांगा है। इससे इनके ऊपर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। डीपीआरओ नितिन कुमार ने नोटिस जारी करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

......
जून व जुलाई माह में इन पंचायतों में बगैर अनुमति खर्च हुई धनराशि
रजबपुर पंचायत में 7,52,673 रुपये, शकरपुर समसपुर में 4,06,207 रुपये, सूदनपुर में 2,77,960 रुपये, मंगूपुरा में 2,58,945 रुपये, ईंट का रढ़ा में 2,41,362 रुपये, गफ्फारपुर में 2,30,541 रुपये, अटेरना में 1,91,310 रुपये, शहबाजपुर कला में 1,73,092 रुपये, कूबी में 155914 रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें