फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ग्राम पंचायतों से धन निकालने के मामले में 78 सचिवों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर बिना डीएम के अनुमोदन के धनराशि निकाले जाने का मामला सामने आने के बाद विभाग की ओर से 78 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनसे एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। इससे इनके ऊपर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लॉकों की 66 ग्राम पंचायतों में दो-दो लाख रुपये से अधिक की धनराशि खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। सभी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो चुका है। इसके बाद पंचायतों में प्रशासक के माध्यम से कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मई से अगस्त तक के आंकड़ों की पड़ताल में अमरोहा ब्लॉक की 14, हसनपुर की सात, धनौरा की पांच, गजरौला की आठ, गंगेश्वरी की 20 और जोया की 13 ग्राम पंचायतों में दो लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च किए जाने की बात सामने आई है। अमरोहा ब्लॉक की 105 ग्राम पंचायतों को पांचवें वित्त आयोग से 95.65 लाख रुपये आवंटित हुए, जिसमें 93.76 लाख रुपये खर्च हुए।
राज्य वित्त आयोग से मिली 19.81 लाख रुपये की धनराशि में 19.57 लाख रुपये खर्च कर दिए गए। हसनपुर की 87 ग्राम पंचायतों को पांचवें वित्त आयोग से 68.38 लाख रुपये मिले, जिसमें 63.27 लाख रुपये खर्च हुए, जबकि राज्य वित्त से मिली 13.11 लाख रुपये में 9.12 लाख रुपये खर्च किए गए। धनौरा ब्लॉक की 89 पंचायतों में पांचवें वित्त की आवंटित राशि 41.63 लाख रुपये में से 40.75 लाख खर्च किए गए। राज्य वित्त आयोग की 2.93 लाख रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन

गजरौला ब्लॉक की 84 ग्राम पंचायतों को 81.71 लाख रुपये मिले। इसमें से 80.61 लाख रुपये खर्च कर दिए। राज्य वित्त आयोग से 13.70 लाख रुपये मिले, जिसमें से 13.59 लाख खर्च किए गए। गंगेश्वरी ब्लॉक की 87 ग्राम पंचायतों को 11.46 लाख रुपये मिले, जिसमें से 10.66 लाख खर्च किए गए। जोया ब्लॉक की 124 ग्राम पंचायतों को 11.30 लाख रुपये मिले, जिसमें से 11.13 लाख रुपये खर्च किए गए। इस मामले में 78 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

...
वर्जन
डीएम की अनुमति के बिना निकाली गई धनराशि की जांच कराई जा रही है। सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को जिम्मेदारी दी गई है। सभी 576 ग्राम पंचायतों में जांच कराई जा रही है। इस मामले में 78 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। किस मद में राशि निकाली गई और किसकी अनुमति से धन का आहरण किया गया। धनराशि पुराने कामों की है या नए के। सभी बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -नितिन कुमार,जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें