फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने दो अस्पतालों को नोटिस जारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। मुख्य चिकित्साधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अभिलेख नहीं दिखाए जाने पर दो अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। सीएमओ ने नगर में बनाए गए निजी कोविड टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। नगर में यूनिक हास्पिटल को कोरोना का टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा.सौभाग्य प्रकाश रविवार को दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों के लाइसेंस के आवेदन की जांच के लिए आए थे। यहां दो अस्पतालों ने अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच का लाइसेंस मांगा था। सीएमओ ने इस अस्पताल के निकट चल रहे धन्वंतरि नर्सिंग होम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने नर्सिंग होम संचालक से पंजीकरण प्रमाण पत्र तलब किया। लेकिन संचालक कोई रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा पाए। अनमोल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भी कोई रजिस्टेशन नहीं दिखाया गया। सीएमओ ने बताया कि दोनों को नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ ने यूनिक हास्पिटल का भी निरीक्षण किया। यहां निजी कोविड टीकाकरण केंद्र स्थापित किया गया है। हालांकि अभी तक किसी ने भी यहां टीका नहीं लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें