फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी पैथोलोली लैब को कारण बताओ नोटिस जारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पीपीई किट व जांच किट आदि को कूड़े के ढेर में फेंकेने के मामले में नगर पालिका प्रशासन द्वारा निजी पैथोलॉजी लैब के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं पैथोलोजी लैब संचालक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को नगर की कलाली चुंगी के पास कूड़े के ढेर में प्रयोग की गई दो पीपीई किट, ग्लब्स, जांच किट आदि पड़ी मिलीं थीं। प्रयोग की गई पीपीई किट के खुले में पड़े होने की की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। सफाई कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अधिशासी अधिकारी को दी थी। अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र पाल ने बताया कि पीपीई किट खुले में डालना घोर लापरवाही है। निजी पैथोलॉजी लैब संचालक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उसके साथ संचालक को प्रयोग की गई पीपीई किट कूड़े के ढेर में डालने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें