फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वाद निस्तारण की धीमी गति मिलने पर नौगांवा व धनौरा एसडीएम को नोटिस

Sun, 26 Jan 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

राजस्व वादों का समय से निस्तारण नहीं किए जाने पर शासन ने नौगांवा सादात व मंडी धनौरा एसडीएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों को एक सप्ताह में नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए हैं। समय पर जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
शासन स्तर से राजस्व न्यायालय मामला प्रबंधन प्रणाली (आरसीसीएमएस पोर्टल) के तहत नवंबर की समीक्षा की गई। इसमें आयुक्त व सचिव मनीषा त्रिघाटिया कार्यालय राजस्व परिषद लखनऊ द्वारा पाया गया कि एसडीएम न्यायिक मंडी धनौरा द्वारा कोर्ट में पहले से लंबित व योजित 368 राजस्व वादों और निर्धारित मानक 100 वाद के सापेक्ष दो प्रतिशत राजस्व वाद ही निस्तारित किए गए हैं। उन्होंने माना कि भू-राजस्व वादों का समय से निस्तारण न होने के चलते वादकारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस पर एसडीएम को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम नौगावां सादात को भी इससे संबंधित नोटिस जारी किया। उनके न्यायालय में लंबित व योजित 265 राजस्व वादों और निर्धारित मानक 60 वाद के सापेक्ष 21.67 प्रतिशत वाद ही निस्तारित किए गए हैं। उन्हें भी एक सप्ताह में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में धनौरा में भगत सिंह एसडीएम न्यायिक तो नौगावां सादात में सुनीता सिंह एसडीएम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें