फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैकिंग में गिरावट, जोया और उझारी ईओ को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वच्छ भारत मिशन शहरी में जोया और उझारी नगर पंचायत के रैंकिंग में भारी गिरावट आने पर एडीएम वित्त और राजस्व ने अधिशासी अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी किया है। उन्होंने जोया और उझारी के अधिशासी अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी कहा है शासन के प्राथमिकता वाले कार्य में लापरवाही बरती गई है। अब बेहतर रैंकिंग के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह ने कहा है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की रैकिंग में गिरावट गंभीर लापरवाही है। क्योंकि वर्ष 2019 में जोया की राष्ट्रीय स्तर पर रैकिंग 119 और प्रदेश स्तर पर 65 रही है जबकि वर्ष 2020 में राष्ट्रीय स्तर पर 383 और राज्य स्तर पर 262 हो गई है जबकि उझारी की राष्ट्रीय स्तर पर 2019 में रैंकिंग 457 और राज्य स्तर पर 272 रही जबकि वर्ष 2020 में राष्ट्रीय स्तर पर 659 और राज्य स्तर पर 384 हो गई है। सिटीजन फीडबैक की रैकिंग में गिरावट उत्तरदायित्वों के निर्वहन में लापरवाही को साबित कर रहा है। उन्होंने कहा है कि जाहिर हो रहा है कि महत्वपूर्ण कार्य में योगदान नहीं दिया गया है। उन्होंने जोया की ईओ दीपिका शुक्ल और ईओ उझारी पुष्पेंद्र राठौर को निर्देशित किया है कि कार्ययोजना तैयार करें। छवि सुधारने के लिए निकाय स्तर पर समीक्षा बेहद जरूरी है। ताकि आने वाले समय में रैंकिंग और बेहतर हो सके। किसी और तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
राष्ट्रीय स्तर में उझारी 202 अंक और जोया 167 अंक नीचे गिरा
अमरोहा। सिटीजन फीडबैक में जोया और उझारी की प्रगति निराशाजनक है। जोया की राष्ट्रीय स्तर पर167 अंक की गिरावट आई है। जबकि उझारी की 202 अंक की कमी हुई है। वहीं राज्य स्तर पर जोया ने 197 रैंक नीचे गिरा है इसके अलावा उझारी नगर पंचायत 112 अंक नीचे गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें