फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश नहीं मिला तो मैनेजर और स्टाफ को बनाया बंधक

Sun, 11 Dec 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
rupees note
विज्ञापन

विज्ञापन
स्टेट बैंक की सिटी ब्रांच पर रविवार को कैश नहीं मिलने पर शाम को लोगों के सब्र शाम को जवाब दे गया। झल्लाए उपभोक्ताओं ने मैनेजर और स्टाफ को बैंक के अंदर बंधक बना लिया। अंदर से चैनल बंद कर दिया गया। जमकर नोकझोंक हुई।

पुलिस कर्मियों ने समझाने की कोशिश की, मगर बगैर रुपये बैंक से बाहर नहीं निकलने की बात उपभोक्ताओं ने कही। काफी देर तक हंगामे के बाद मैनेजर ने उपभोक्ताओं को पांच-पांच हजार रुपये का टोकन थमाया और अगले दिन बैंक खुलने पर रुपये उपलब्ध कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद ही उपभोक्ता शांत हुए। 
विज्ञापन


आजाद मार्ग स्थित एसबीआई सिटी ब्रांच रविवार सुबह खुली तो वहां पहले से ही लाइन लगी थी। आपाधापी के बीच एक दूसरे पर टूट पड़ रहे थे। रुपये जल्दी निकालने व जमा करने को लेकर हंगामा रहा, लेकिन शाम स्थिति बिगड़ गई। बैंक के रुपये नहीं देने पर गुस्साए उपभोक्ताओं ने मैनेजर व अन्य स्टाफ को बंधक बना लिया। अंदर से चैनल बंद कर लिया।

सभी ने अपनी जरूरत उनको गिनानी चालू कर दीं। सुबह से लाइन में लगने की बात बताई। बगैर रुपये लिए वहां से जाने से मना कर दिया। उपभोक्ताओं की जिद को देखते हुए मैनेजर व स्टाफ के होश उड़ गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।

पता चलते ही आननफानन में पुलिस की गाड़ी भी आ गई। बैंक में हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं को पुलिस कर्मचारियों ने समझाने की कोशिश की, किंतु उनकी बात सुनकर वह भी खामोश सी हो गई। बाद में पुलिस ने बीच का रास्ता निकालने के लिए स्टाफ से कहा। टोकन जारी करने पर दोनों पक्षों के बीच वार्ता होने लगी।
विज्ञापन


मैनेजर ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि जिस दिन बैंक खुलेगी, सबको पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। सभी को उन्होंने टोकन जारी कर दिए। इसके बाद उपभोक्ता भी मान गए और घरों को लौट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें