फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी में बैनामा कराने वाले आयकर विभाग के रडार पर

Sat, 17 Dec 2016 11:47 PM IST
प्रदीप कुमार/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
दस लाख रुपए दिला सकता है एक पुराना नोट - फोटो : BBC
विज्ञापन
नोटबंदी में जहां लोग नगदी संकट से जूझ रहे हैं, वहां जिले में तमाम लोग ऐसे हैं जिन्होंने बेधड़क बैनामे कराए हैं। इस अवधि में जिले की दो तहसीलों में ही 39 करोड़ रुपये से अधिक के बैनामे हुए हैं। अब इस अवधि में प्लाट, घर दुकान, जमीनों की खरीद फरोख्त करने वाले लोग आयकर विभाग के रडार पर आ गए हैं। 
विज्ञापन


जमीनों की खरीद फरोख्त में कहीं काला धन तो नहीं खपाया गया है। इसकी पड़ताल के लिए आयकर विभाग सब रजिस्ट्रार कार्यालय से नोटबंदी की अवधि में हुए बैनामों का रिकार्ड खंगालने की तैयारी कर रहा है।

वहीं जमीनों का बैनामा कराने वालों से भी आयकर विभाग के अफसर नोटिस जारी कर पूछताछ कर सकते हैं कि, आपके पास धनराशि कहां से आई। इधर, आयकर विभाग की छापामारी के भनक से जमीनों की खरीद फरोख्त करने वालों में खलबली मची हुई है।  
विज्ञापन


अमरोहा तहसील में 19.95 करोड़ के बैनामे
एआईजी स्टांप कार्यालय की रिपोर्ट के अनुुसार अमरोहा तहसील में नवंबर में 273 प्लाटों के बैनामे हुए हैं। इसके अलावा चालीस घर और दुकानों के बैनामे हुए हैं। कृषि योग्य भूमि के 143 बैनामे हुए हैं। कुल 19.95 करोड़ की जमीनों की खरीद फरोख्त हुई है। इस पर राजस्व विभाग को 148.72 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। 

धनौरा तहसील में हुए 233 बैनामे
अमरोहा। एआईजी स्टांप कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक धनौरा तहसील में नवंबर में कुल 233 बैनामे हुए हैं। 18.16 करोड़ की जमीनों की खरीद फरोख्त हुई है। इसमें आवासीय भूमि के 96 बैनामे हुए हैं, जबकि भवन, दुकान के 9 और कृषि भूमि के 128 बैनामे हुए हैं। इससे विभाग को 124.5 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें