फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से आएगी नामांकन में तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव के लिए 12 अक्तूबर से नामांकन फॉर्म मिलेंगे। इसके साथ ही नामांकन के काम में तेजी आएगी। अब नामांकन भरने का यह सिलसिला 16 अक्तूबर तक लगातार चलेगा। इसके चलते गहगा-गहमी रहेगी। वहीं 17 अक्तूबर को नामांकन फॉर्म की स्क्रूटनी होगी, जबकि नाम वापसी 19 अक्तूबर को है। उसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद से चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नौगांवा सादात विधानसभा सीट पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक कुल 12 लोगों ने नामांकन फॉर्म लिए हैं। इस बीच द्वितीय शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते निर्वाचन प्रक्रिया दो दिन तक स्थगित रही। इसके चलते एक भी नामांकन फॉर्म जमा नहीं हो सके हैं। अब 12 अक्तूबर से दोबारा निर्वाचन के कार्यों में तेजी आएगी। इस बीच में सपा, बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशी नामांकन फॉर्म मंगाएंगे। इसके अलावा तय तिथि केे अनुसार रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पर्चे को जमा भी करेंगे। कलेक्ट्रेट के कोर्ट संख्या तीन में नामांकन संबंधी काम निपटाए जाएंगे। निर्वाचन संबंधी काम दिन में 11 से दोपहर तीन बजे तक होंगे।
कलेक्ट्रेट के गेट संख्या दो से दाखिला
अमरोहा। नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट के गेट संख्या दो से अंदर आएंगे। इसके पहले जांच पड़ताल से गुजरना होगा।
प्रत्याशी के साथ केवल दो लोग
अमरोहा। भीड़ भाड़ रोकने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। प्रत्याशी के साथ केवल दो लोग अंदर आ सकते हैं। अतिरिक्त लोगों को दाखिला नहीं मिलेगा
थर्मल स्क्रीर्निंग के अलावा सैनिटाइजेशन
अमरोहा। कोविड 19 के प्रोटोकॉल के पालन के लिए गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। मुख्य गेट के अलाव रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष से पहले भी तापमान मापा जाना है। इसके साथ ही प्रत्याशी और साथ आने वाले लोगों के हाथों को सैनिटाइज कराएंगे। ताकि संक्रमण की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें