त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने रिक्त पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिले के दो ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के पद 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। हालांकि इसके लिए नामांकन फॉर्म की बिक्री आठ दिसंबर से शुरू हो जाएगी। नामांकन फॉर्म का दाखिला 12 दिसंबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक होगा।
यह जानकारी जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अमरोहा के मिट्ठनपुर कला और नूरपुर खुर्द-हसनपुर में ग्राम प्रधान और विभिन्न ब्लॉक में 29 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर निर्वाचन होने हैं। उन्होंने कहा कि सभी काम ब्लॉक मुख्यालय में होंगे। नामांकन फॉर्म की स्क्रूटनी 13 दिसंबर को की जाएगी। इसके साथ ही फॉर्म वापसी 14 दिसंबर को दोपहर तीन बजे तक की अवधि है। उसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद से चुनाव निशान आवंटित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को ब्लॉक परिसर में मतगणना होगी।