Nodal officer inspected the oxygen plant
- फोटो : DHANAURA
जनपद के नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे जनपद में कोरोना टीकाकरण शत प्रतिशत होना चाहिए। उन्होंने बछरायूं में स्थापित आक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया और प्लांट को चालू रखने के निर्देश दिए।
कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने शुक्रवार को जनपद का दौरा किया। उन्होंने बछरायूं में पीएम केयर्स फंड से स्थापित जनपद के सबसे बड़े आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्लांट को चालू करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने नगर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में चल रहे किशोरों के वैक्सीनेशन को भी देखा। उन्होंने छात्र-छात्राओं व स्टाफ से बातचीत की। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि शतप्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाए। उनके साथ जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी आदि मौजूद थे।