फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सुबह दस बजे तक हाईवे पर नहीं चलेगा कोई वाहन

Mon, 21 Jul 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दूसरे सोमवार के लिए कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर अमरोहा पुलिस ने रविवार रात नौ बजे से हाईवे पर सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर चलने वाली कार, रोडवेज बस समेत सभी छोटे वाहनों को डायवर्ट कर दिया। यह व्यवस्था सोमवार सुबह दस बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

कांवड़ियों की भीड़ कम होते ही हाईवे की दोनों लाइन पर वाहनों को दौड़ने लगेंगे। इसके बाद 23 जुलाई को शिवरात्रि के लिए कांवड़ियों की भीड़ बढ़ते ही हाईवे को फिर से वनवे कर दिया जाएगा। साथ ही ट्रक, कंटेनर, रोडवेज व निजी बस, डीसीएम समेत अन्य भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर वनवे के दौरान मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर चलने वाले दोनों तरफ के छोटे वाहनों का संचालन भी बंद कर दिए जाएंगे।
दूसरे सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था में जुड़े रहे। पुलिस ने हाईवे पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की। रविवार रात तक बिजनौर रोड और हाईवे पर कांवड़ियों का रेला दिखाई दिया।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद और अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने देर शाम हाईवे का निरीक्षण किया। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए उन्होंने रविवार रात नौ बजे से हाईवे को वाहनों का संचालन शून्य करने का फैसला लिया।
एएसपी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए सोमवार की सुबह 10 बजे तक के लिए हाईवे को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर चलने वाले छोटे वाहनों को भी डायवर्ट कर दिया है। दस बजे के बाद हाईवे की दोनों लेन पर वाहन चलेंगे।
उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को शिवरात्रि है। इसलिए शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों की भीड़ बढ़ेगी तो दोबारा से हाईवे को बंद कर दिया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत 23 जुलाई की दोपहर तक भारी वाहन डायवर्ट रहेंगे जबकि मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ के छोटे वाहन चलेंगे और दिल्ली से मुरादाबाद लेन का कांवड़ियों के हवाले रहेगी। वहीं सोमवार की सुबह तक अधिकांश कांवड़िये अपने मंदिर और शिवालयों पर पहुंच गए। इसके बाद जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं, एसपी ने कांवड़ यात्रा के तहत थाना रजबपुर क्षेत्र में जलालपुर मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें