फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छात्रा से लूट के तीन दिन बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में बीबीए की छात्रा से दिनदहाड़े हुई लूट के तीन दिन बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कार्रवाई भी सामने नहीं आई है। इससे पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला बटवाल निवासी कपड़ा कारोबारी रहमान की बेटी साजिया दिल्ली में बीबीए की पढ़ाई कर रही है। तीन दिन पहले वह भतीजे के जन्मदिन में शामिल होने घर आई थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे ट्रेन से दिल्ली लौटने के लिए रेलवे स्टेशन जा रही थी। आरोप है कि नानक चंद रोड पर गांधी मूर्ति की ओर से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोककर कान की बाली और पर्स छीन लिया।
छात्रा के शोर मचाने पर मिनी स्टेडियम से मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे लोग पहुंचे, लेकिन आरोपी टीपी नगर होते हुए बिजनौर रोड की ओर फरार हो गए। घटना के समय आसपास की दुकानें बंद थीं। परिजनों का आरोप है कि वे टीपी नगर चौकी पहुंचे तो वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। रहमान के मुताबिक, ट्रेन छूटने वाली थी, इसलिए बेटी को दिल्ली जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें