फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिना हेलमेट... साथ में तीन सवारी, जिंदगानी पर पड़ रही भारी

Mon, 06 Jan 2025 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भले ही इन दिनों राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा हो लेकिन दुपहिया वाहन पर बिना हेलमेट... साथ में तीन सवारी और बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन खूब फर्राटा भर रहे हैं। चंदौसी चौराहा हो या फिर चौधरी सराय, यहां तैनात पुलिसकर्मी भी इन्हें रोकना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन

सीन-एक
स्थान-चंदौसी चौराहा, दोपहर दो बजे
चंदौसी चौराहे पर रविवार की दोपहर एक दो नहीं, बल्कि सैकड़ों बाइक और स्कूटी सवार ऐसे निकले, जो बिना हेलमेट के थे। यही नहीं, इन्हीं दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी थी। अफसोस इन्हें न किसी ने रोका और न किसी ने टोका। जबकि यातायात पुलिस कर्मी मुस्तैदी से वाहनों को पास करा रहे थे।

सीन-दो
स्थान-चौधरी सराय, दोपहर एक बजे।
चौधरी सराय चौराहे से दिल्ली, गवां, अनूपशहर, गजरौला के लिए तमाम वाहन जाते हैं। जिला मुख्यालय बहजोई को भी इसी चौराहे से होकर गुजरना होता है, सो यहां भी फोर्स की तैनाती है। लेकिन रविवार को पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने हुए थे। बाइक सवार, स्कूटी सवार और चार पहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट लगाए वाहनों को दौड़ा रहे थे।
विज्ञापन


कोट
बिना हेलमेट और दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने के मामले में हर दिन चालान हो रहे हैं। विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है लेकिन कई लोग फिर भी बाज नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में अलग सिरे से कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जल्द ही इस पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रमोद मान, यातायात प्रभारी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें