फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने में दूसरी बार नहीं मिला कोरोना का एक भी केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर प्रभाव कम हो गया है। तीन महीने में जिले में दूसरी बार पिछले 24 घंटे में कोरोना का एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। इससे पहले बीते गुरुवार को भी एक भी मरीज नहीं मिला था। जबकि पिछले आठ दिन में 26 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। फिलहाल सक्रिय 11 मरीजों में एक भी मरीज गंभीर स्थिति में नहीं है। यह जनपद वासियों के लिए अच्छी और सकारात्मक खबर है।
विज्ञापन

सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि गुरुवार को 980 आरटीपीसीआर सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। जबकि ट्रू नेट और एंटीजन से 790 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें एक भी नया के सामने नहीं आया है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में दूसरी बार स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में नए संक्रमित मरीज के कॉलम में जीरो लिखा है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जिले में लगातार जांच कराई जा रही हैं। जनपद में अब तक 493915 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 492997 जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। कुल 476202 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कुल 16795 लोगों संक्रमित मिले हैं। जबकि 16580 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को एक भी नय केस नहीं मिला है। जबकि होम क्वारंटीन तीन लोग बिल्कुल स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अब केवल 11 केस एक्टिव चल रहे हैं। सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें