फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल कर्मचारी सहित 9 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में निजी अस्पताल कर्मचारी सहित नौ लोग और करोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक संक्रमितों की संख्या 4273 पहुंच गई है। कुल 72 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं, स्वस्थ होने के बाद सात लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को गाजियाबाद के जिम्स लैब में प्रतीक्षारत 478 आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें आठ लोग संक्रमित निकले है जबकि, एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 581 लोगों की जांच कराई गई है। इसमे एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। पॉजिटिवों में अमरोहा नगर के एक निजी अस्पताल का कर्मचारी शामिल हैं। सीएमओ डा. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के नौ नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4273 पहुंच गई है। कुल 72 केस एक्टिव चल रहे हैं जबकि, स्वस्थ होने पर सात मरीजों डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 429 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक 226288 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 626 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें