फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में होली पर हुए विवाद में पिता-पुत्र समेत नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने गिले शिकवे दूर करने के त्योहार पर भी लोगों के दिल नहीं मिले। क्षेत्र के कई गांवों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। होली पर रंग डालने को लेकर हुए विवाद में लाठी डंडे और धारदार हथियार चल जाने पर पिता-पुत्र सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव तिगरिया खादर में होली खेल रहे लोग रंग डालने को लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। कहासुनी के बाद मारपीट होने पर लाठी डंडे और धारदार हथियार चल जाने पर उत्तम सिंह, सुरेंद्र, लोकेंद्र, आदेश व अतुल घायल हो गए।
उधर सलेमपुर गौसाईं में भी होली पर झगड़ा हो जाने पर धर्मवीर व उसका बेटा राहुल घायल हो गया। होली पर ही लोगों के साथ गाली गलौज कर रहे नगलिया मेव निवासी सोनू को घायल कर दिया। शीशों वाली गांव निवासी तेजपाल भी होली पर हुए विवाद में घायल हो गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस गांवों में पहुंची। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि होली पर कई गांवों में हुए विवाद में नौ लोग घायल होने के मामले सामने आए हैं। घायलों का उपचार करा दिया गया था। एनसीआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें