फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पूर्णागिरि एक्सप्रेस के इंजन में फंसी नीलगाय, 26 मिनट रुकी रही ट्रेन

Sat, 02 Nov 2024 04:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। ट्रैक पर दौड़ती पूर्णागिरि सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन में नीलगाय फंस गई। इस दौरान चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जुट गई। जीआरपी और आरपीएफ समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी कर्मचारियों ने मृत नीलगाय को काटकर इंजन से निकाला। करीब 26 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। इस दौरान कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम पूर्णागिरि सुपरफास्ट एक्सप्रेस मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही थी। जैसे ही ट्रेन रजबपुर थानाक्षेत्र में चांदनगर गेट नंबर 36 सी के पास पहुंची, तभी अचानक नीलगाय सामने आ गई। इतना ही नहीं टक्कर लगने के बाद नीलगाय इंजन में फंस गई। इस दौरान चालक ने सावधानी बरतते हुए ट्रेन को सकुशल रोक लिया। हालांकि, 50 मीटर दूर तक नीलगाय इंजन में फंसकर घिसटते हुए गई और उसकी मौत हो गई। अचानक ट्रेन रुकते ही यात्री भी सक्रिय हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही गजरौला और अमरोहा जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पूरा प्रकरण उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर यात्रियों की कुशलता बताई। जिसके बाद विभागीय अधिकारी कर्मचारी की मौजूदगी में इंजन में फंसी नीलगाय के कुछ हिस्से को काटकर निकाला गया। इस दौरान करीब 26 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। जबकि, ट्रैक बंद होने के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हो गईं। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रेन के सकुशल रवाना होने के बाद अधिकारी कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन मास्टर सरदार सिंह ने बताया कि हादसा हुआ था। नीलगाय को हटाने के बाद ट्रेन को सकुशल रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें