फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नेक्स्ट जेनरेशन एकेडमी मुरादाबाद को रामपुर ने 100 रनों से हराया

विज्ञापन
अमरोहा के मिनी स्टेडियम में ​​खिलाड़ियों को ट्रॉफी देते अति​थि। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के मिनी स्टेडियम में देवेंद्र चंदेल मेमोरियल अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के चलते रामपुर क्रिकेट एकेडमी और नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी मुरादाबाद के बीच मुकाबला खेला गया। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रामपुर ने मुरादाबाद को 100 रनों से हराकर मैच जीत लिया। इस दौरान रामपुर एकेडमी के अक्षय यादव प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज चुने गए। वहीं नेक्स्ट जेनरेशन एकेडमी के देव आर्य को बेस्ट बॉलर का खिताब मिला।
विज्ञापन

शनिवार को रामपुर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 29 ओवरों में 194 रन बनाए। इस दौरान अपनी टीम के लिए अक्षय यादव ने 68 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली तो वहीं कुलदीप राजपूत ने 50 गेंदों में 53 रन बनाए। इसी तरह हर्ष यादव ने 17 गेंदों में 13 रन और अनमोल पांडेय ने 19 गेंदों में 17 रनों का योगदान दिया। नेक्स्ट जेनरेशन के लिए गेंदबाजी करते हुए देव आर्य ने छह ओवरों में 23 रन देकर चार विकेट झटके। आयुष सिंह ने पांच ओवरों में 22 रन देकर दो विकेट लिए। इसके अलावा अंशुल सैनी, समस अली खान और राजा ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेक्स्ट जेनरेशन एकेडमी मुरादाबाद 20 ओवरों में 94 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। अपनी टीम के लिए अथर्व शर्मा ने सबसे ज्यादा 40 गेंदों में 23 रन बनाए। जबकि मोहम्मद जैद ने 27 गेंदों में 21 रन की पारी खेली। इसके अलावा साद मदनी ने 14 गेंदों में 10 रनों का योगदान दिया। रामपुर एकेडमी के लिए गेंदबाजी करते हुए आकाश चौहान ने दो ओवरों में पांच रन देकर दो विकेट झटके। जबकि आसिफ, पीयूष और प्रियांशु कुमार ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि यूथ एकेडमी अमरोहा के अध्यक्ष परवेज पाशा ने खिलाड़ियों को टॉफी देकर सम्मानित किया। मैच में शमशाद अली और सदाकत ने अंपायर की भूमिका निभाई। वहीं, राहुल गुप्ता स्कोरर रहे। इस दौरान आयोजक रोहित चंदेल, परवेज पाशा, रिजवान पाशा, सेंटी गुप्ता, पिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें