फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर घर में गूंजी खुशियों की किलकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एक तो नए साल का जश्न ऊपर से साल के पहले दिन ही घर में नन्हें मेहमान की आमद। फिर क्या खुशियां हो गई दोगुनी। जी हां नए साल पर तीस परिवारों की खुशियां दोगुनी हो गई। इन परिवारों में नन्हें मेहमान की आमद हुई है। साल के पहले दिन बुधवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में तीस बच्चों ने जन्म लिया। इसमें सोलह बेटे और चौदह बेटियां शामिल हैं।
विज्ञापन

नया साल शुरू होते ही रात बारह बजे से सरकारी अस्पतालों में बच्चों की किलकाली गूंजने लगी। जिसमें तीस परिवारों को दोहरी खुशी मिली। वहीं माता पिता बने लोगों के चेहरे भी खिले नजर आए। बुधवार को जिला अस्पताल में गांव बहादरपुर निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि वह बहुत खुश है। उनके घर में दूसरी बेटी ने जन्म लिया है। वहीं, शहर के मोहल्ला नौगजा निवासी अनस ने बताया कि नए साल पर उन्हें दूसरी बार पिता बनने पर बहुत खुशी है। उनके घर एक नए मेहमान के रूप में बेटे की आमद हुई है। इनके अलावा अन्य बच्चों के परिजनों ने भी अपनी खुशी का इजहार किया। इन तीस परिवारों में 14 घरों में लड़की और 16 घरों में लड़के की आमद हुई है। इस बार नए साल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला पर सबसे ज्यादा प्रसव हुए है। वहीं, सबसे कम प्रसव अमरोहा और धनौरा सीएचसी पर हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें