अमरोहा। नए साल 2020 की शुुरुआत लोगों ने एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर बोलकर की। सुबह आंख खुलने पर बच्चों ने अपने बड़ों को हैप्पी न्यू ईयर बोलकर विश किया।। इसके अलावा नए साल पर युवाओं ने प्रसिद्ध स्थानों पर घूमने गए। जहां उन्होंने खूब मौज-मस्ती की।
मंगलवार की रात पुराने साल को अलविदा कर म्यूजिक, मस्ती और धमाल के साथ शहरवासियों ने नए साल 2020 का स्वागत किया। देर रात तक धमाल और जश्न का माहौल रहा। पूरा शहर जश्न में डूबा रहा। रेस्टोरेंटों और होटलों में युवा डीजे की धुन पर जमकर थिरके। रात एक बजे तक जश्न का माहौल बना रहा। वहीं, बुधवार की सुबह यानी नए साल के पहले दिन आंख खुलते ही बच्चों ने परिवार के सभी सदस्यों को हैप्पी न्यू ईयर बोलकर विश किया। अपने परिजनों के साथ प्रसिद्ध स्थानों पर घूमने गए। जहां खूब-मौज मस्ती की।