फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में भांजे की मौत, मामा घायल

Sun, 22 Apr 2018 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार मामा-भांजे को तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रुप से घायल हो गया। मामा को चिकित्सकों ने रेफर किया है।  
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब दस बजे हसनपुर संभल रोड पर उझारी के पास एक तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी।  हादसे में बिलाल (16) पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी मियां सराय संभल और उसका मामा गुफरान पुत्र अकरम निवासी दिल्ली गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को सामुदायिक केंद्र में ले गई, जहां चिकित्सकों ने बिलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गुफरान की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। युवकों की जेेब से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। बताया जा रहा है कि मामा-भांजा दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं। शनिवार की सुबह वह स्कूटी से संभल अपने घर लौट रहे थे। तभी उझारी के पास हादसा हो गया। हादसे के बाद मैक्स चालक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें