फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : मां शैलपुत्री के जयकारों से गूंजे मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय पर्व का शुभारंभ हुआ। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां शैलपुत्री की पूजा की और आरती में भाग लिया। घरों में भी कलश स्थापना कर माता की आराधना शुरू की गई। व्रत रखने वाले भक्तों ने पूजा-पाठ कर नौ दिनों तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों का संकल्प लिया। नवरात्र को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मंदिरों में तैयारियां की गईं। देवी मंदिरों में भक्तिमय माहौल रहा और मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। नवरात्र के आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें