फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाढ़ प्रभावित 2084 किसानों को मिलेगी 1.67 करोड़ की राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बाढ़ से फसल बर्बाद होने पर धनौरा और हसनपुर तहसील के 2084 पात्र किसानों को पहली किस्त में 1.67 करोड़ रुपये की राहत सहायता दी जाएगी। सोमवार को सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक दोनों तहसीलों के सभागार में कार्यक्रम होगा। राशि किसानों के खातों में ऑनलाइन भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ पवन शुक्ला के अनुसार, धनौरा के 1077 किसानों को एक करोड़ चार लाख रुपये और हसनपुर के 1007 किसानों को 63 लाख नौ हजार 321 रुपये मिलेंगे। कुल सहायता राशि एक करोड़ 67 लाख नौ हजार 321 रुपये है। यह रकम फसल क्षति के सापेक्ष कृषि निवेश अनुदान के रूप में दी जाएगी।
सर्वे के आधार पर जिले के करीब 21 हजार बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए शासन से 9.49 करोड़ रुपये मांगे गए थे। प्राधिकरण के अनुसार, 11 अक्तूबर को धनराशि प्राप्त हुई, जिसके बाद पहली किस्त बांटने की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों को ट्रेजरी के माध्यम से किसानों के खातों में राशि भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए उपजिलाधिकारियों और तहसील प्रशासन को व्यवस्था करने, प्रचार-प्रसार और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री के गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया जाएगा। प्रशासन ने राहत वितरण पारदर्शी तरीके से पूरा कर प्रगति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें