फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : अष्टमी पर महागौरी का पूजन, जिमाई गईं कन्याएं

Wed, 01 Oct 2025 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिलेभर में मंगलवार को दुर्गा अष्ठमी का पर्व मनाया गया। लोगों ने विधिविधान से महागौरी का पूजन किया। माता की आराधना कर सौभाग्य, धन संपदा और परिवार की खुशहाली की कामना की गई। कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। बुधवार को रामनवमी मनाई जाएगी। इसके साथ नवरात्र व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को मां भगवती के आठवें स्वरूप महागौरी का पूजन किया गया। माता का यह स्वरूप धन धान्य, गृहस्थी, सुख और शांति प्रदान करने वाला है। महागौरी इसी की प्रतीक हैं और सृष्टि का आधार हैं। महागौरी ही अक्षत सुहाग की प्रतीक देवी हैं। इसी आस्था के चलते शहर के वासुदेव तीर्थ स्थल, बाबा गंगा नाथ मंदिर, चौरासी घंटे वाला मंदिर, दुर्गा मंदिर आदि में माता की पूजा अर्चना करने वालों का तांता लगा रहा। घरों और मंदिरों में हवन किया गया। घरों में कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया गया।
दुर्गा अष्टमी के मौके पर मां के प्राचीन मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अष्टमी पूजन करने वालों के यहां कन्या पूजन किया गया। भक्तों ने पूरे विधिविधान से परायण कर भोग लगाया। प्राचीन दुर्गा मंदिर में महिलाओं ने मां का गुणगान किया। वहीं जो लोग नवमी का पूजन करते हैं, वह बुधवार को कन्याओं का पूजन कर नवरात्र व्रत का समापन करेंगे। पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इनकी उपासना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। मान-सम्मान और यश के लिए मां सिद्धिदात्री की उपासना विशेष फलदायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें