फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नौतपा खत्म, लेकिन गर्मी का प्रकोप जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौतपा रविवार को समाप्त हो गया, लेकिन गर्मी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार के बाद सोमवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री बना रहा। दिन में सूरज की तपिश के साथ गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किए रखा। हर दिन की तरह लोग दोपहर में घरों में कैद रहे। बाजार व सड़कों पर आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

पिछले नौ दिन तक नौतपा से लोगों का हाल बेहाल नजर आया। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा। दोपहर में झुलसाने वाली धूप और लू के थपेड़ों से हर कोई बेबस हो गया। सोमवार को सुबह से ही भीषण गर्मी रही। दोपहर 12 बजे तक सूरज की तल्खी लोगों को परेशान करने लगी। तीन बजे तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया। धूप और लू से बचने के लिए लोग गमछा का प्रयोग करते हुए बाहर निकले। वहीं, स्कूटी सवार महिलाएं दुपट्टे से शरीर को ढककर गुजरती दिखाईं दीं।
जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में कुछ गिरावट आएगी। बारिश व आंधी के आसार बने हुए हैं। हालांकि, धूप व लू भी परेशान करेगी।
विज्ञापन


1546 मरीजों की हुई ओपीडी
गर्मी के बीच लोग लगातार बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में हर रोज मरीजाें की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में 1546 मरीजों की ओपीडी हुई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि रविवार की छुट्टी के बार सोमवार को 1546 मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें बुखार और उल्टी दस्त के थे। वहीं, वार्ड में बुखार और डायरिया के 26 मरीज भर्ती थे। जिसमें 9 बच्चे और 7 बड़े डायरिया से पीड़ित हैं, वहीं 10 लोग बुखार के भर्ती हैं।

आंखों के मरीजाें की संख्या में हुआ इजाफा
गर्मी और लू का असर लोगों की आंखों पर पड़ रहा है। सोमवार को 130 मरीज आंखों की बीमारी से संबंधित पहुंचे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष तिवारी ने बताया कि गर्मी के चलते आंखों में एलर्जी हो रही हैं। वहीं, आंखों में पानी आने की शिकायत हो रही है। सूजन भी आ रही है। बताया कि गर्मी से बचाव को तीन से चार बार आंखों को पानी से धोएं। चिकित्सक से परामर्श लेते रहें।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें