फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगांवा सादात : दो पक्षों में मारपीट, 10 लोगों पर मुकदमा

Sat, 01 Nov 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। जाजरू गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे भी चले। एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने हालात संभाले। दोनों पक्ष के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जाजरू गांव में किसान कैलाश व धर्मवीर सिंह के परिवार रहते हैं। धर्मवीर सिंह के बेटे उदयवीर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह 28 अक्तूबर को परिवार के साथ घर पर चाय पी रहे थे। तभी उनके ताऊ कैलाश दो बेटे आदर्श, शेखर व पत्नी विदेश के साथ घर में घुस आए और मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। बचाव में आई उदयवीर सिंह की गर्भवती पत्नी रोनी को भी पीटा।

उधर, कैलाश सिंह के बेटे शेखर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि घटना के समय उदयवीर, धर्मवीर, राहुल, माया, संजयोता, आरती गाली दे रहे थे। उसने गाली देने से मना किया तो मारपीट करने लगे। आरोपी लाठी ठंडी लेकर घर में घुस आए और उसके पिता कैलाश सिंह पर हमला कर दिया। बचाने आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सीओ अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मामले में शेखर की ओर से उदयवीर, धर्मवीर, राहुल, माया, संजयोता व आरती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि उदयवीर की तहरीर पर कैलाश, आदर्श, शेखर और विदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें