फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मानदेय नहीं मिलने पर नौगांवा के सफाई कर्मी हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। मानदेय नहीं मिलने के विरोध में नौगांवा सादात नगर पंचायत से जुड़े ठेका सफाई कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल पर पहुंच गए हैं। कर्मचारियों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। अचानक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाते ही कस्बे की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन

नौगांवा सादात नगर पंचायत में 58 ठेका सफाई कर्मचारी हैं। उनका आरोप है कि नगर पंचायत ने पिछले एक महीने का मानदेय नहीं दिया है। कई बार इसको लेकर अधिकारियों से कह चुके हैं मगर उनकी मांग को अनसुना कर दिया जाता है। मानदेय दिलाने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को सफाई कर्मचारी हड़ताल पर पहुंच गए। नगर पंचायत परिसर में धरना देकर नारेबाजी की।
हड़ताल से कस्बे की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे दिखे। गंदगी से उठती दुर्गंध से लोगों का सास लेना दूभर हो रहा है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं तब तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान कमलदीप, सोभित, दीपक, नितिन, दीपचंद, विशाल, आकाश, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें