फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नारी वॉरियर की टीम ने कब्जाई जुबिलेंट महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग की ट्राॅफी

Fri, 13 Feb 2026 11:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। जुबिलेंट महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मैच नारी वॉरियर की टीम ने आठ विकेट से जीता। उसने शक्ति स्कवॉड को पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा किया। विजेता टीम की शालिनी शर्मा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सिरीज दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के खिताब से भी नवाजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तीसरे दिन का मैच कराने के लिए जुबिलेंट के निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने टॉस उछाला। शक्ति स्कवाड टीम की कप्तान प्रिया प्रताप ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 55 रनों का स्कोर खड़ा किया। जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी अंजू राठी के नेतृत्व वाली नारी वॉरियर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
टीम के खिलाड़ियों ने 11 ओवर में ही आठ विकेट से मैच जीत लिया। विजेता टीम की शालिनी शर्मा ने सर्वाधिक 23, चंचल ने आठ, रीता परिहार ने सात, नम्रता ने तीन और प्रीति ने एक रन का योगदान दिया। बेस्ट बॉलर स्वाति मरेठिया, बेस्ट कीपर वैष्णवी द्विवेदी, बेस्ट फील्डर अंशिका, कैच ऑफ द मैच अनामिका, हाइएस्ट सिक्सर का अवार्ड रीता परिहार को मिला।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि पुनीत तिवारी एवं रितु तिवारी ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर कपिल जोशी, मैच के स्कोरर आशु वर्मा, महेश कुमार, अंपायर विष्णु राणा, संजय सिंह, सुनील तिवारी, ऊषा वर्मा, अर्चना पांडेय, वंदना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें