फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यूपी की अदालतों काे उड़ाने की धमकी पर अमरोहा में अलर्ट

Fri, 13 Feb 2026 11:54 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी के लखनऊ, अयोध्या और मेरठ कई अदालतों काे बम से उड़ाने की धमकी के बाद अमरोहा पुलिस भी अलर्ट हो गई।
विज्ञापन

एसपी ने निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस फोर्स ने न्यायालयों और कचहरी परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। इस दौरान डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहा। साथ ही कचहरी की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और मेरठ सहित कई जिलों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई, जिसके बाद पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है।धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। इसी कड़ी में अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सीओ अवध भान सिंह भदौरिया के नेतृत्व में एक टीम ने न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी शामिल किया गया। टीम ने परिसर के सभी प्रवेश द्वारों और संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान एंटी-सबोटाज चेकिंग की गई और सुरक्षा उपकरणों की कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और शिष्ट व्यवहार के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि अमरोहा पुलिस न्यायालय परिसर की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिवक्ताओं, वादकारियों और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अमरोहा के लिए ऐसी कोई धमकी का ई मेल नहीं मिला है। फिर भी न्यायालयों व कचहरी परिसर की चेकिंग की गई। कचहरी की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें