फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नारी शक्ति संगठन ने धूमधाम से मनाया राधा-अष्टमी महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर स्थित रजनी अग्रवाल के आवास पर नारी शक्ति संगठन ने राधा-अष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा शर्मा रहीं।
विज्ञापन

गणेश वंदना और वेलकम डांस से शुरू हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अध्यक्षा डोली अग्रवाल ने बताया कि संगठन वर्ष 2019 से जरूरतमंद महिलाओं व बालिकाओं के उत्थान और धार्मिक कार्यों में सक्रिय है। समारोह में आयोजित हाऊजी गेम्स में में पूनम प्रथम, पारुल द्वितीय व स्वाति तृतीय रहीं। राधा गेम्स में प्रीति प्रथम, बबीता द्वितीय व उमा तृतीय स्थान पर रहीं। सरप्राइज गेम्स में सीमा, रितु, अमिता व रेखा विजेता बनीं। इस अवसर पर अंजना अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, शैफाली अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, रचना, रजनी, प्रीति, पंकज व अंशु आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें