फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ग्राम पंचायत मतदाता सूची से 11 हजार डुप्लीकेट वोटरों के नाम काटे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्राम पंचायत मतदाता सूचियों में संभावित डुप्लीकेट वोटरों की जांच की जा रही है। इसके अलावा दावे आपत्तियों का भी निस्तारण किया जा रहा है। जनपद में अब तक 11741 वोटरों के नाम सूची से काटे जा चुके हैं। 15 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की 576 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों की जांच चल रही है। अब तक 232202 वोटरों की जांच की जा चुकी है। जिसमें से 220461 वोटर वैध पाए गए और 11741 डुप्लीकेट वोटरों के नाम सूची से बाहर कर दिए गए हैं। शेष 91371 वोटरों की जांच का कार्य चल रहा है। बीएलओ डुप्लीकेट वोटरों से पहचान पत्र के तौर पर कागज ले रहे हैं। अगर कोई वोटर अपना आधार कार्ड नहीं दे पाता है,तो उसको डुप्लीकेट वोटर मान लिया जाता है।
जिन वोटरों के नाम काटे गए हैं यह अधिकांश वह वोटर हैं। जो कहीं दूसरी जगह जाकर रहने लगे। 15 अप्रैल को मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। सबसे ज्यादा डुप्लीकेट वोटर गंगेश्वरी ब्लाक में है। 810 बीएलओ मतदाता सूची के कार्य में लगे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें