फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा जिले का नाम बदलेगा: प्रशासन ने जनता से मांगे सुझाव, ज्योतिबा फुले नगर पर 65 की हां, एक ने जताई असहमति

Tue, 21 May 2024 06:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अमरोहा जिले का नाम बदलने की कवायद शुरू होने लगी है। इसको लेकर प्रशासन ने लोगों ने सुझाव मांगे हैं। अब तक मिले मंतव्य में 65 लोगों ने जिले का नाम ज्योतिबा फुले नगर करने पर सहमति जताई है। एक व्यक्ति ने इसके लिए असहमति पत्र भेजा है। 
विज्ञापन
अमरोहा रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा जिले का नाम बदलने की कवायद के बीच लोग प्रशासन को अपना मंतव्य दे रहे हैं। जिले का नाम ज्योतिबा फुले नगर किए जाने को लेकर अब तक 65 लोगों व संस्थाओं ने समर्थन पत्र देकर अपना मंतव्य दिया है।

विज्ञापन


जबकि एक संस्था द्वारा नाम न बदलने का अपना मंतव्य पत्र प्रस्तुत किया है। अधिकारियों के अनुसार अब तक प्राप्त मंतव्य पत्रों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर शासन को जल्द भेजी जाएगी। पिछले दिनों जिले का नाम बदलने की कवायद शुरू की गई थी।

इसके लिए प्रशासन ने महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर जिले वासियों का मंतव्य मांगा था। साथ ही सात दिनों के भीतर कलक्ट्रेट स्थित भूलेख कार्यालय एवं संबंधित तहसीलों के एसडीएम कार्यालय में अपना अभिमत उपलब्ध कराने का समय दिया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने 24 अप्रैल 1997 में ज्योतिबाफुले के नाम से जिला बनाया था। बाद में सपा सरकार ने 2002 में नवगठित जिले को समाप्त कर इसका मुरादाबाद में विलय कर दिया गया था लेकिन फिर से अमरोहा के नाम से इसका गठन किया गया था।

अब एक बार फिर से जिले का नाम ज्योतिबाफुले नगर किए जाने की मांग उठने लगी है। पिछले सप्ताह एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव ने इस संबंध में जिले वासियों से अपना मंतव्य देने को कहा था।

जिसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। इस एक सप्ताह में 65 लोगों एवं संस्थाओं द्वारा जिले का नाम बदले जाने का मंतव्य दिया है। जबकि एक मंतव्य पत्र नाम न बदले जाने के समर्थन में दिया गया है।

एडीएम न्यायिक ने बताया कि अभी तक प्राप्त अभिमतों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर शासन एवं राजस्व परिषद को भेजी जाएगी।

जिले का नाम दोबारा से किया जाए ज्योतिबा फूले नगर

अमरोहा जिले का नाम दोबारा से ज्योतिबा फूले नगर करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया सैनी सभा ने विधायक, चेयरमैन को ज्ञापन सौंपे।

सभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह सैनी ने धनौरा के विधायक राजीव तरारा, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, धनौरा नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन, हसनपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजपाल सिंह को ज्ञापन देकर कहा कि पूर्व सीएम मायावती ने महापुरूषों के नाम पर जिले का नाम ज्योतिबा फूले नगर रखा था।

मगर सपा सरकार ने अधिकांश जिलों का नाम परिवर्तित करते हुए जिले का नाम ज्योतिबा फूले से अमरोहा कर दिया था। जिससे आम जनमानस की भावनाएं आहत हुई थी। उनकी मांग है कि जिले का नाम दोबारा से ज्योतिबा फूले नगर किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें