फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: झोपड़ी में सो रहे परिवार को जलाकर मारने की कोशिश, चार मुर्गी और घर का सामान खाक.. भागकर बचाई जान

Tue, 21 May 2024 11:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली(अमरोहा)

सार

डिडौली में रंजिश के चलते किसान परिवार को जलाकर मारने की कोशिश की गई। रात में उसकी झोपड़ी में आग लगा दी गई गई। इसमें उसका सारा सामान जलकर राख हो गया। पूरे परिवार ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन
डिडौली में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबार की रंजिश के चलते दबंगों ने मजदूर को परिवार समेत जलाकर मारने की कोशिश की। घर में सोते समय झोपड़ी में आग लगा दी। इस दौरान मजदूर ने किसी तरह पत्नी-बच्चों समेत भाग कर जान बचाई। अग्निकांड में चार मुर्गी और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


घटना में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्योनाली गांव में छोटे सिंह का परिवार रहता है। छोटे सिंह गुरुग्राम में टेंट लगाकर दवाई बेचने का काम करता है।

डिडौली क्षेत्र के फराशपुरा गांव निवासी मिंटू और जोया के मदनी कॉलोनी निवासी राजवीर और विपिन उर्फ गट्टे भी गुरुग्राम में दवाई बेचने का काम करते हैं। तीनों लोग छोटे सिंह से रंजिश रखते हैं। आरोप है कि रविवार की रात छोटे सिंह अपनी पत्नी अनारो और दो बच्चों के साथ झोपड़ी में सोया हुआ था।
विज्ञापन


तभी मिंटू, राजवीर और विपिन उर्फ गट्टे ने जान से मारने की नीयत से झोपड़ी में आग लगा दी। आगे की लपटें उठता देख छोटे सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वहां से भाग निकला और जान बचाई। इस घटना में झोपड़ी में मौजूद चार मुर्गी और घर का सारा समान जलकर राख हो गया।

शुक्रवार की दोपहर झोपड़ी में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मिंटू, राजवीर और विपिन उर्फ गट्टे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें