जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने गजरौला में अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से सरसों के तेल के नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजे। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सरसों तेल में मिलावट की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने खाद्य सुरक्षा विभाग टीम को छापेमार अभियान चलाने का निर्देश दिया। आदेश मिलते ही मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापेमार अभियान गजरौला में चलाया गया। थाने के पास स्थित मित्तल ट्रेडर्स पर छापामार कार्रवाई की गई। मौके पर बिक्री को रखे खुले सरसों के तेल का नमूना लिया।
मंडी रोड स्थित विनोद कुमार वंश कुमार की फर्म पर बिक्री हेतु रखें सरसों के तेल का नमूना, रेलवे स्टेशन के पास असलम भाई चक्की वाले के यहां खुले सरसों के तेल का नमूना, हसनपुर रोड स्थित वीपी ट्रेडर्स के यहां से खुले सरसों के तेल का नमूना, नवादा रोड स्थित सरदार फते सिंह के एक्सपेलर से खुले सरसों का तेल का नमूना जांच के लिए लिया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं द्य अग्रिम कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्ति के बाद की जाएगी द्य टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी के जयंत, यदुवीर सिंह, तनमय अग्रहरि, महेश कुमार आदि साथ रहे।