फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबपुर मेें किसान की गला रेतकर हत्या

Fri, 08 Jun 2018 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/रजबपुर।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रजबपुर थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चकमजीदपुर में सामान की रखवाली कर रहे किसान की बुुधवार की रात धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि परिजनों ने किसी से भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव चकमजीदपुर निवासी किसान डल्लू उर्फ डालचंद (60) गांव के पास स्थित खेत पर रहने के लिए मकान का निर्माण करा रहे हैं। इसके चलते उन्होंने अपना घरेलू सामान प्राथमिक विद्यालय में रख लिया था। बुधवार की रात वह अपनी पत्नी ओमवती, धेवती रजनी और सीमा के साथ विद्यालय परिसर में ही सोए  हुए थे। परिजनों के मुताबिक साढ़े दस बजे किसी ने रजनी की मच्छरदानी को हिलाया। जिससे रजनी की आंख खुल गई और उसने अपने नाना डल्लू को मच्छरदानी हिलाने की बात बताई। आहट होने पर डल्लू स्कूल की चारदीवारी के बाहर टार्च दिखाते हुए विद्यालय से बाहर निकल आए। जहां पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने धारदार हथियार से गर्दन काटकर डल्लू को मौत के घाट उतार दिया। मुंह, कान और पेट पर वार किए गए। हमला पीछे से किया गया था। किसान के काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर पत्नी आमवती और धेवती रजनी स्कूल से बाहर पहुंच गए। यहां जमीन पर पड़ी लहूलुहान लाश को देखकर चीख निकल गई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 
सूचना मिलते थाने की पुलिस और डायल 100 पुलिस मौके-ए-वारदात पर पहुंच गई। एसएसआई रजबपुर सतेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई । जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।        
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें