फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानों के लिए पैकेज का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। केंद्र सरकार द्वारा गन्ना किसानों के लिए आठ हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज जारी करने पर किसान नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा विशेष पैकेज से किसानों की माली हालत में सुधार होगा। उनको उम्मीद है कि इस राशि से किसानों के गन्ना भुगतान को वरीयता दी जाएगी। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने केंद्र सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बर्बाद हो रहे किसानों को थोड़ी राहत मिल सकेगी। भाकियू नेता ने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं की ओर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने चीनी से निर्यात कर हटाने का भी स्वागत करते हुए कहा कि इससे मिल मालिकों को भी राहत मिलेगी। भारतीय किसान यूनियन असली के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी अतुल त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार के पैकेज का सराहनीय कदम है। सरकार को चीनी मिलों से शीघ्र ही गन्ना भुगतान कराना चाहिए। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने भी केंद्र सरकार की इस घोषणा का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें