फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में रोड़ा था दोस्त, इसलिए मार डाला

Sun, 11 Sep 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर के आदमपुर पुलिस गिरफ्त में आरोपी भूरा व बरामद बाइक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 आदमपुर थाना क्षेत्र में दढ़ियाल के प्रथमा बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हत्या पत्नी के अवैध संबंधों के चलते उसके दोस्त ने की थी। बैंककर्मी की पत्नी के संबंध उसके दोस्त से थे, जिसमें बैंककर्मी रोड़ा बन रहा था। दोस्त ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बैंक कर्मी की रस्सी से गला घोंटकर हत्याकर दी और शव को संभल के एक खेत में दबा दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी समेत दो फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। 
विज्ञापन


अमरोहा में नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव जमना खास निवासी नितिन शर्मा (40) ने आर्मी में हवलदार से रिटायर्ड होने के बाद प्रथमा बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में नौकरी शुरू कर दी थी। नितिन रहरा में किराए पर कमरा लेकर रहता था। जबकि उसकी पत्नी वर्षा और दो बच्चे मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र में लाइनपार कुंदनपुर में रहते हैं। 

दढ़ियाल प्रथमा बैंक में क्षेत्र के गांव खरपड़ी निवासी रिंकू पुत्र वीर सिंह नितिन का दोस्त था वह रहरा उसके घर आता जाता रहता था। पुलिस हिरासत में दढ़ियाल निवासी भूरा शर्मा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कभी-कभी नितिन, रिंकू के मोबाइल से पत्नी वर्षा से बात कर लिया करता था।
विज्ञापन


इसी का फायदा उठाकर रिंकू ने वर्षा से बात करनी शुरू कर दी। बात दोस्ती से शुरू होकर प्यार, मुहब्बत तक पहुंच गई। चर्चा ये भी है कि दोनों में अवैध संबंध भी बन गए थे। दोनों के संबंधों की भनक नितिन को लग चुकी थी। नितिन ने पत्नी को इस मामले में डाट फटकार भी लगाई थी। अब रिंकू व वर्षा के अवैध संबंधों में नितिन रोड़ा बन चुका था। तो रिंकू ने नितिन को ही रास्ते से हटाने की योजना बना ली। 

भूरा ने बताया कि रिंकू उसका दोस्त था पचास हजार रुपये में रिंकू को ठिकाने लगाने की बात तय हुई थी। 25 अगस्त को पहले तो रहरा में रिंकू, नितिन व भूरा ने साथ में शराब पी थी। इसके बाद वह ढबारसी पहुंच गए। भूरा के मुताबिक ढबारसी से एक युवक को साथ लिया जो बिरादरी से त्यागी था। उसका नाम रिंकू ही जानता है। तीनों उसे रात करीब दस बजे नखासा थाना इलाके के गांव बड़ा ताजुद्दीन ले गए। वहां रस्सी से गला घोंटकर मार डाला और गन्ने के खेत में दबा दिया गया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें