फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से ई-रिक्शा चालक की हत्या

Fri, 15 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
ankit murder case
विज्ञापन
 ई-रिक्शा चालक की सिर मेें धारदार हथियार से प्रहारकर हत्या कर दी गई। सुबह उसकी लाश जंगल में मिली। मौके से कुछ ही दूर ई-रिक्शा खड़ा पाया गया। मोबाइल और पैसे गायब थे। परिजन रंजिश से इंकार कर रहे हैं। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम को भेजा। 
विज्ञापन



गजरौला के सुल्तान नगर नवादा रोड मोहल्ला निवासी मोहम्मद युसूफ का 30 वर्षीय बेटा यूनुस ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता था।  वह बुधवार की सुबह घर से ई-रिक्शा लेकर निकला। देर शाम तक घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। तलाश भी की, मगर पता नहीं चला। थक हारकर परिजन सो गए।

सुबह रजबपुर थाना क्षेत्र के पूठी गांव निवासी विजेंद्र के खेत में उसकी लाश मिली। बृहस्पतिवार सुबह विजेंद्र जब खेत पर पहुंचा तो यहां लाश दिखी। खेत में लाश मिलने की खबर गांव और आसपास फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के सिर पर गहरा घाव था जिससे प्रतीत हो रहा था कि किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी की। खबर मिलते ही परिजन भी आ गए। परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार किया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम को भेजा। 
विज्ञापन



परिजनों का रंजिश से इंकार फिर क्यों की गई हत्या
गजरौला के सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी युनूस के परिजन किसी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। फिर उसकी हत्या क्यों की गई। उधर उसकी लाश से कुछ ही दूर उसका ई-रिक्शा खड़ा था। अगर हत्यारों का मकसद लूट था तो ई-रिक्शा क्यों नहीं ले गए। मगर उसका मोबाइल व दिन भर जो रुपये कमाए होंगे, वह नहीं पाए गए। इससे लग रहा है कि लूट का विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि हत्या की वजह तो बाद में ही पता चल पाएगी।


बच्चों ने शाम सात बजे देखा था युनूस
ई-रिक्शा चालक युनूस बुधवार की शाम सात बजे मोहल्ले के कुछ बच्चों ने ई-रिक्शा चलाता हुआ देखा था। बच्चों का कहना है कि वह शाम के समय नवादा रोड पर ई-रिक्शा लेकर आया था, लेकिन इसके बाद कहां गया, उनको नहीं पता। सुबह खेत में लाश मिलने पर उनको हत्या की जानकारी हुई। 


युनूस के सिर में धारदार हथियार मार कर हत्या की गई है। उसकेे भाई अफजल की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जल्दी ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है- मोहित चौधरी थानाध्यक्ष रजबपुर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें