फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटीन संचालक की लूटपाट के बाद हत्या का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
रजबपुर थाने में लूट और हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करते मृतक रामपाल सिंह के परिजन। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। शराब की दुकान के बगल में कैंटीन चलाने वाले अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने लूटपाट के बाद हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। संचालक का शव अतरासी में गन्ना सेंटर के पास पड़ा मिला। शव मिलने के स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सड़क हादसा मानकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र में अतरासी की मढै़या निवासी रामपाल सिंह (51) पुत्र चूहा सिंह पेशे से किसान हैं। रामपाल के परिवार में पत्नी सावित्री देवी के अलावा एक बेटी सैनिका है। बेटी की शादी चुकी है। रामपालसिंह का छोटा भाई राजेश आबकारी विभाग में बिजनौर में तैनात है। रामपाल सिंह अतरासी-हसनपुर रोड स्थित सरकारी शराब की दुकान के बराबर में कैंटीन चलाते थे। रोज की तरह मंगलवार की रात वह कैंटीन बंद कर घर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। उनका शव अतरासी में गन्ने सेंटर के पास पड़ा मिला। शव मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। रामपाल सिंह के सिर में चोटों के निशान थे, उनका हेलमेट टूटा पड़ा मिला। परिजनों ने अज्ञात तीन लोगों पर 15 हजार रुपये की लूटपाट और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस इसे घटना को हादसा मान रही है। आक्रोशित परिजनों ने थाने में हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देखकर इंस्पेक्टर ने लूट और हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आश्वासन देकर शांत किया। इंस्पेक्टर सतीश चंद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला सड़क हादसे का लग रहा है। लेकिन, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। रामपाल सिंह के भतीजे ने लूटपाट और हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें