फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप पर टिप्पणी से आहत किशोर ने दोस्त को तार से गला घोंटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्कूल टाइम में मां-पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से आहत दोस्त ने किशोर को घर बुलाकर उसकी तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। किशोर सोमवार दोपहर से घर से लापता था। पुलिस ने आरोपी नाबालिग दोस्त की निशानदेही पर किशोर का शव गन्ने के खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव बिकनी निवासी किसान परम सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी महेंद्री के अलावा बेटी आरती और दो बेटे वरुण (15) और अंकित है। छोटे बेटे वरुण ने इस साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। आरोप के मुताबिक सोमवार की सुबह अंबरपुर निवासी दोस्त ने फोन कर वरुण के बारे में पूछा था। इसके बाद वह तीन बजे घर आया और वरुण अपने साथ लेकर चला गया। इसके बाद वरुण घर वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बावजूद उसका सुराग नहीं लगा। परिजनों ने अंबरपुर निवासी दोस्त पर वरुण को गायब करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिसपर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। परिजनों ने सोमवार की रात ही आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के सौंप दिया था। मंगलवार को एसपी डॉ. विपिन ताडा, सीओ सिटी अजय कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष संतकुमार शर्मा ने आरोपी किशोर से पूछताछ की। दिनभर पूछताछ का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद शाम चार बजे पुलिस आरोपी को लेकर बिकनी गांव के जंगल में लेकर पहुंची। जहां उसकी निशानदेही पर किसान गुट्टी के गन्ने के खेत से बरामद किया। आरोपियों ने किशोर की बड़ी निर्ममता के साथ तार से गला घोंटकर हत्या की थी। वरुण के गले में तार लिपटा हुआ मिला। जबकि उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। किशोर का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस शव बरामद कर तत्काल पोस्टमार्टम हाउस लेकर पहुंची। यहां परिजनों ने परिजनों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। देर रात तक परिजन और पुलिस पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रहे। वहीं पुलिस हत्या का कारण स्पष्ट बताने से कतरा रही है।
दोनों सहपाठी हैं और नाबालिग हैं। आरोपी सोमवार को वरुण से मिलने आया था। आरोपी ने उससे मोबाइल भी खरीदा था। घर के बाहर इस संबंध में दोनों की बात भी हुई थी। इसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। हत्या की वजह और उसके साथ कौन-कौन शामिल था, इसके लिए पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ विपिन ताडा, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें