फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई ने छोटे को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
हसनपुर सीएचसी में गोली लगने से हुई युवक की मौत पर बिलखती पत्नी। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
हसनपुर/उझारी(अमरोहा)। सैदनगली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को छोटे भाई ने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट का विरोध किया तो बड़े भाई ने उसे गोली मार दी। तमंचे से चली गोली के छर्रे पास खड़े पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों को भी लगे। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से छोटे भाई को मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे मेरठ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल बच्चों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव खरसौली निवासी रामरतन सैनी के दो बेटे हैं। गांव वालों की मानें तो बड़ा सतपाल आवारा किस्म का है। अधिकांश समय नशे की हालत में रहता है। शुक्रवार दोपहर को उसका छोटा भाई चमन सैनी खेत पर कार्य करने गया हुआ था। इस बीच सतपाल अपने छोटे भाई की पत्नी से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। जानकारी मिलने पर चमन सैनी खेत से सीधा घर पहुंचा। घर के बाहर ही सतपाल खड़ा था। चमन ने मारपीट का विरोध करते हुए टोकाटाकी की तो सतपाल ने तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली चमन के बायीं छाती व बाजू में लगते हुए कुछ छर्रे पास में खड़े पड़ोसी चंद्रप्रकाश के आठ वर्षीय बेटे सुमित व सात वर्षीय बेटी शिवानी को भी लग गए। गोली लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चमन को मेरठ रेफर दिया। जबकि सुमित व शिवानी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर, रास्ते में ही चमन की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
-गांव खरसौली में मामूली बात पर भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी है। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर ले लाते समय उसकी मौत हो गई। शव का पीएम कराया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। -राजीव कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष सैदनगली।
विज्ञापन

दो शादी कर चुका है आरोपी, दोनों पत्नियों को छोड़ दिया
हसनपुर। मामूली बात पर छोटे भाई को गोली मारने वाला आरोपी सतपाल नशेड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि सतपाल दो बार शादी कर चुका है। लेकिन पत्नियों के साथ मारपीट की वजह से साथ ज्यादा दिनों तक नहीं चला। दोनों पत्नियां सतपाल को छोड़कर जा चुकी हैं। पिता रामरतन का कहना है कि सतपाल के व्यवहार से पूरा मोहल्ला परेशान रहता है। नशे की हालत में किसी के साथ भी मारपीट करने लगता है।
एक माह पहले चमन की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
हसनपुर। बड़े भाई द्वारा मारी गई गोली लगने से हुई चमन की मौत के बाद परिवार में पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। चमन ने अपने पीछे दो बच्चे छोड़े हैं। एक बेटा दो वर्ष का है। जबकि एक बेटे को करीब एक माह पहले ही उसकी पत्नी काजल ने जन्म दिया। परिवार में दूसरा बच्चा होने की खुशी का माहौल चल रहा था। लेकिन चमन की मौत से खुशी का माहौल गम में बदल गया है। पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुराहाल है।
हसनपुर क्षेत्र में फिर हुआ रिश्तों का कत्ल
हसनपुर। क्षेत्र में एक बार फिर रिश्तों के कत्ल के लिए हसनपुर बदनाम हुआ है। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव खरसौली में मामूली बात पर बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली कर मौत के घाट उतारने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रिश्तों का खून चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी में 14 अप्रैल, 2008 की रात परिवार की इकलौती बेटी शबनम ने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर पिता शौकत अली, मां हाशमी, भाई अनीस, राशिद, भाभी अंजुम, भांजी राबिया व 11 माह के भतीजे अर्श की गला रेतकर हत्या कर दी थी। रिश्तों के कत्ल की यह बड़ी घटना देश विदेशों में सुर्खियों में रही थी। इसके बाद 19 नवंबर 2018 को गांव रामपुर भूड़ में जुए में रुपये हारने के बाद पत्नी के नाराजगी जताने से गुस्साए पदम सिंह ने खेत में 35 वर्षीय पत्नी की गर्दन काट दी थी और खुद ही थाने पहुंच गया था। जुलाई 2019 में गांव जयतौली में जेठ ने छोटे भाई की पत्नी के साथ मिलकर छोटे भाई समरपाल की हत्या कर दी थी। शव को गन्ने के खेत में छुपा दिया था। इसके बाद गांव जेबड़ा में जमीनी रंजिश में सतपाल ने अपने ही बुजुर्ग पिता की दरांत से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। नौ अगस्त को आदमपुर के गांव दढ़ियाल में शक की वजह से पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी थी। 26 अगस्त की दोपहर में इरम की गोली मारकर हत्या की गई थी, ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। 27 अगस्त की रात को गांव सोहरका में पत्नी ने जेठ व रिश्तेदार के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी थी। अब फिर सैदनगली के गांव खरसौली में भाई ने भाई की हत्या कर के रिश्ते का खून करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें