पिंकी के साथ काविंद्र ने कोर्ट मैरिज कर ली थी
मंडी धनौरा। काविंद्र के साथ अवैध संबंधों की जानकारी होने पर जोगेश पिंकी के साथ मारपीट करने लगा था। इसकी जानकारी पिंकी ने काविंद्र को दी थी। बताया जाता है कि काविंद्र व पिंकी ने एक साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी लेकिन इसकी खबर जोगेेश को नहीं लगने दी। पिंकी के बढ़ते दबाव की वजह से उसे जोगेश की हत्या की साजिश रचनी पड़ी।
घटना को दुर्घटना का रूप देना चाहते थे हत्या
मंडी धनौरा। काविंद्र अपनी प्रेमिका पिंकी को पाने के लिए हर हथकंडा अपनाने को तैयार था। उसने चमन व सोनू से जोगेश के मर्डर की योजना बताई। शातिर हत्यारों ने बहुत ही शातिराना तरीके से घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए साजिश रची। साजिश के तहत उसे गला दबाने के बाद रामगंगा पोषक नहर के पुल से बाइक समेत नीचे फेंक दिया ताकि पुलिस व लोगों को जोगेश की मौत दुर्घटना की वजह से होना लगे।